स्वच्छता और कचरा प्रबंधन में मीरा-भाईंदर मनपा का राष्ट्रीय स्तर पर डबल सम्मान, ‘वेस्ट टू बेस्ट’ को SCOTCH गोल्ड और सौर कंपोस्टिंग को सिल्वर
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर दो SCOTCH पुरस्कार मिले हैं। ‘वेस्ट टू बेस्ट – नवरात्रि गरबी पॉट’ को गोल्ड, जबकि सौरनियंत्रित विंड्रो कंपोस्टिंग पहल को सिल्वर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन, कचरे के पुनर्वापर और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की अभिनव पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर दोहरा सम्मान मिला है। ‘वेस्ट टू बेस्ट – नवरात्रि गरबी पॉट’ पहल को SCOTCH गोल्ड अवॉर्ड, जबकि सौरनियंत्रित विंड्रो कंपोस्टिंग (SCWC) पहल को SCOTCH सिल्वर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
26 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित पुरस्कार समारोह में महानगरपालिका की ओर से आयुक्त राधाबिनोद अ. शर्मा, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील, उपायुक्त डॉ. सचिन बांगर और स्वच्छता निरीक्षक अनिल राठोड ने दोनों पुरस्कार स्वीकार किए।
वेस्ट टू बेस्ट – नवरात्रि गरबी पॉट पहल के तहत नवरात्रि उत्सव के दौरान उत्पन्न होने वाले कचरे का संकलन, वर्गीकरण और पुनर्वापर कर आकर्षक और उपयोगी गरबी पॉट तैयार किए गए।
वहीं सौरनियंत्रित विंड्रो कंपोस्टिंग (SCWC) के माध्यम से जैविक कचरे पर वैज्ञानिक तरीके से प्रक्रिया कर उसे जैविक खाद में परिवर्तित किया जा रहा है।
महानगरपालिका के अनुसार, इन दोनों पहलों को मिला राष्ट्रीय सम्मान अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों और मीरा-भाईंदर के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का गौरव है। इन पहलों के जरिए कचरे को संसाधन में बदलने और स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस उपलब्धि पर महापौर डिंपल विनोद मेहता, आयुक्त राधाबिनोद अ. शर्मा और उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों और मीरा-भाईंदर के नागरिकों का अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं
What's Your Reaction?