आनंद दिघे मैदान में सो रहे प्रवासी नागरिकों का मनसे ने किया निरीक्षण, पुलिस जांच की मांग

भायंदर पूर्व के स्वर्गीय आनंद दिघे मैदान में बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिकों के रात में सोने की खबर के बाद मनसे शहर अध्यक्ष संदीप राणे ने पदाधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। मनसे ने नागरिकों की समस्याओं को समझने के साथ ही पुलिस से वहां आने वाले लोगों की जांच की मांग भी की है।

Jun 8, 2026 - 22:02
 0  2
आनंद दिघे मैदान में सो रहे प्रवासी नागरिकों का मनसे ने किया निरीक्षण, पुलिस जांच की मांग

 भायंदर पूर्व स्थित स्वर्गीय आनंद दिघे मैदान में बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिकों के रात के समय खुले मैदान में सोने की खबर सामने आने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के शहर अध्यक्ष संदीप राणे ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मनसे पदाधिकारियों ने मैदान में मौजूद नागरिकों से बातचीत की। बातचीत में पता चला कि अधिकांश लोग पास के इंदिरानगर क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी नागरिक हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर टीन और पत्रों से बने होने के कारण दिनभर की गर्मी के बाद घरों में अत्यधिक उमस और गर्मी हो जाती है। इसी वजह से रात में घर के अंदर सोना मुश्किल हो जाता है और वे राहत पाने के लिए मैदान में सोने आते हैं।

मनसे शहर अध्यक्ष संदीप राणे ने नागरिकों की समस्याओं और परिस्थितियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मीडिया में खबरें आने के बाद वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया और नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी को संज्ञान में लिया गया है।

मनसे ने कहा कि पार्टी स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा जरूरत पड़ने पर संबंधित मुद्दों को प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा।

इसके साथ ही मनसे ने यह भी मांग की है कि मैदान में रात के समय ठहरने वाले लोगों की पुलिस प्रशासन द्वारा जांच की जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनमें कोई आपराधिक या असामाजिक प्रवृत्ति का व्यक्ति शामिल न हो। इस संबंध में मनसे द्वारा पुलिस प्रशासन को पत्र भी भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow