Bigg Boss 20 में मचेगा घमासान! अरिशफा खान और कनिका मान के बीच होगी तीखी नोकझोंक

Bigg Boss 20 के घर में एक बार फिर विवाद बढ़ने वाला है। अरिशफा खान और कनिका मान के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिलेगी, वहीं बुल्ली गैंग में भी बढ़ती दरार घर के समीकरण बदल सकती है।

Oct 6, 2026 - 22:24
 0  2
Bigg Boss 20 में मचेगा घमासान! अरिशफा खान और कनिका मान के बीच होगी तीखी नोकझोंक


मुंबई: टीवी के चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 20 के अपकमिंग एपिसोड में घर का माहौल काफी गर्म होने वाला है। सामने आई जानकारी के मुताबिक कनिका मान और अरिशफा खान के बीच जोरदार बहस और तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है।

अपकमिंग एपिसोड में घर के माहौल पर तनाव बढ़ता नजर आएगा। वहीं, बुल्ली गैंग में भी दरार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक काजी तौकीर और माही विज अपने साथी अमन गांधी और अदिति सिंह की बुराई करते नजर आएंगे।

इसी बीच कनिका मान और अरिशफा खान के बीच भी विवाद बढ़ता दिखाई देगा। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ सकती है कि घर के रिश्तों पर इसका असर पड़ने की संभावना है।

वहीं, माही विज के निशाने पर अदिति सिंह भी नजर आ रही हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में माही विज और काजी तौकीर द्वारा अदिति सिंह की नकल किए जाने की बात सामने आई है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि कनिका- अरिशफा की लड़ाई का असर बुल्ली गैंग की दोस्ती और पूरे घर के समीकरण पर कितना पड़ता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow