दिवाली पर 107 जगह आग बुझाने वाले अग्निशमन कर्मियों का सम्मान, आफरीन सय्यद ने किया अभिनंदन

दिवाली की छुट्टियों के दौरान मीरा-भाईंदर शहर में आग की 107 घटनाओं पर तत्परता से काबू पाने वाले महानगरपालिका अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और जवानों का भाईंदर पश्चिम स्थित अग्निशमन मुख्यालय में सम्मान किया गया। मनपा नेता प्रतिपक्ष आफरीन सय्यद ने अग्निशमन कर्मियों के साहस, समर्पण और सेवाभाव की सराहना की।

Nov 20, 2026 - 20:58
 0  62
दिवाली पर 107 जगह आग बुझाने वाले अग्निशमन कर्मियों का सम्मान, आफरीन सय्यद ने किया अभिनंदन

दिवाली की छुट्टियों के दौरान मीरा-भाईंदर शहर में आग की 107 घटनाओं पर तत्परता से काबू पाने और नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले महानगरपालिका अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं जवानों का सम्मान किया गया। भाईंदर पश्चिम स्थित अग्निशमन विभाग मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अग्निशमन कर्मियों के कार्यों की सराहना की गई।

यह सम्मान समारोह मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष आफरीन सय्यद मुजफ्फर हुसैन की ओर से आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रकाश बोराडे सहित फायर स्टेशन ऑफिसर्स, असिस्टेंट फायर स्टेशन ऑफिसर्स, लीडिंग फायरमैन और अग्निशमन विभाग की पूरी टीम का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर आफरीन सय्यद ने कहा कि जब पूरा शहर दिवाली का त्योहार मना रहा था, तब अग्निशमन विभाग के अधिकारी और जवान अपनी छुट्टियों की परवाह किए बिना नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार ड्यूटी पर तैनात थे। शहर में 107 स्थानों पर आग लगने की घटनाओं के दौरान उनकी तत्परता, साहस और समर्पण बेहद सराहनीय रहा।

उन्होंने कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान और संपत्ति बचाने वाले अग्निशमन कर्मियों का सम्मान करना गर्व की बात है। उनके योगदान को केवल किसी एक दिन याद करने के बजाय हमेशा सम्मान दिया जाना चाहिए।

आफरीन सय्यद ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से अग्निशमन कर्मियों का मनोबल बढ़ता है और नागरिकों के बीच भी उनके प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अग्निशमन अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवाभाव, साहस और समर्पण को सलाम किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow