वर्ल्ड ट्रॉमा डे पर 4.5 किलोमीटर की वॉकथॉन, 125 लोगों ने लिया हिस्सा; सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक!
वर्ल्ड ट्रॉमा डे पर ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स और ऑर्बिट हॉस्पिटल की ओर से वॉकथॉन आयोजित की गई। करीब 4.5 किलोमीटर की इस वॉकथॉन में 125 लोगों ने हिस्सा लेकर सड़क सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
मीरा-भाईंदर: वर्ल्ड ट्रॉमा डे के अवसर पर ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स और ऑर्बिट हॉस्पिटल की ओर से वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब साढ़े चार किलोमीटर पैदल चलकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, इस पहल में लगभग 125 लोगों ने हिस्सा लिया।
वॉकथॉन के माध्यम से सड़क सुरक्षा और ट्रॉमा से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। इस दौरान नागरिकों को संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना और अपनी सेहत व सुरक्षा का ध्यान रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।
What's Your Reaction?