छठी मैया की भक्ति में डूबीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, शेयर कीं तस्वीरें!

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह छठ महापर्व की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। नहाय-खाय के अवसर पर उन्होंने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर छठी मैया का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर गंगा स्नान और सात्विक भोजन की तस्वीरें शेयर की हैं। खास बात यह है कि अक्षरा सिंह ने छठ पूजा के लिए कई बड़े राजनीतिक नेताओं को भी न्योता भेजा है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Nov 14, 2026 - 22:04
Nov 14, 2026 - 22:17
 0  38
छठी मैया की भक्ति में डूबीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, शेयर कीं तस्वीरें!

 छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी छठी मैया की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत की और गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर छठी मैया का आशीर्वाद लिया।

अक्षरा सिंह ने 13 नवंबर को नहाय-खाय के अवसर पर गंगा स्नान किया। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर गंगा स्नान और सात्विक भोजन ग्रहण करते हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं। उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

खास बात यह है कि अक्षरा सिंह ने छठ पूजा के लिए कई बड़े राजनीतिक नेताओं को भी आमंत्रित किया है। उनकी निमंत्रण सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

छठ महापर्व बिहार और पूर्वांचल का प्रमुख धार्मिक त्योहार है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन व्रती पवित्र नदी या तालाब में स्नान करते हैं और घर की साफ-सफाई के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं।

इसके अगले दिन खरना मनाया जाता है। इसके बाद संध्या अर्घ्य और अंत में उषा अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होता है। इस दौरान श्रद्धालु सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं।

अक्षरा सिंह के लिए भी छठ पूजा बेहद खास है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नहाय-खाय से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वह गंगा में डुबकी लगाती और पूजा-पाठ करती नजर आ रही हैं।

उनकी इन तस्वीरों पर प्रशंसक भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow