राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 13 तरह की जांच का मिलेगा लाभ
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीरा-भाईंदर के पत्रकारों के लिए पद्मजा हॉस्पिटल, भाईंदर पूर्व की ओर से विशेष मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। 16 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस शिविर में पत्रकारों की 13 तरह की स्वास्थ्य जांच बिल्कुल मुफ्त की जाएगी। डॉक्टर दिनेश पाटील ने पत्रकारों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
मीरा-भाईंदर : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीरा-भाईंदर शहर के सभी पत्रकारों के लिए पद्मजा हॉस्पिटल, भाईंदर पूर्व की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर सोमवार, 16 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में पत्रकारों की कुल 13 तरह की स्वास्थ्य जांच पूरी तरह मुफ्त की जाएगी। इनमें हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट काउंट, सफेद रक्त कोशिकाओं की जांच, ब्लड शुगर, किडनी फंक्शन टेस्ट, लिवर टेस्ट, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, रक्त में ऑक्सीजन का स्तर, आंखों की जांच, दांतों की जांच, ब्लड ग्रुप टेस्ट और स्त्री रोग विशेषज्ञ की सुविधा शामिल है।
हॉस्पिटल के डॉक्टर दिनेश पाटील ने बताया कि पत्रकारों के लिए यह सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क रखी गई हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रकार अपने व्यस्त और भागदौड़ भरे जीवन में अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना बेहद जरूरी है। पत्रकार स्वस्थ रहें और निरोगी जीवन जिएं, इसी उद्देश्य से इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।
What's Your Reaction?