मिरा-भाईंदर की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगा स्वतंत्र नेतृत्व, ट्रैफिक शाखा के लिए DCP पद को सरकार की मंजूरी
मिरा-भाईंदर शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने मिरा-भाईंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की ट्रैफिक शाखा के लिए स्वतंत्र पुलिस उपायुक्त (DCP) पद को मंजूरी दे दी है। बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इसकी मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद 3 नवंबर 2026 को शासन ने इस पद को मंजूरी दी। इस फैसले से ट्रैफिक जाम, यातायात नियोजन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
शहर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या और दिन-ब-दिन गंभीर होती ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। मिरा-भाईंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत ट्रैफिक शाखा के लिए स्वतंत्र पुलिस उपायुक्त (DCP) पद के निर्माण को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है।
बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष ट्रैफिक शाखा के लिए स्वतंत्र DCP पद की मांग रखी थी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मांग पर संज्ञान लेते हुए पुलिस महासंचालक को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 3 नवंबर 2026 को राज्य सरकार ने इस पद के निर्माण को आधिकारिक मंजूरी प्रदान की।
इस फैसले से शहर में ट्रैफिक जाम पर नियंत्रण, यातायात नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन, दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यक उपाययोजनाएं और बेहतर ट्रैफिक नियोजन को गति मिलने की उम्मीद है।
इस मंजूरी पर विधायक नरेंद्र मेहता ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया है।
स्वतंत्र DCP पद के निर्माण से मिरा-भाईंदर की ट्रैफिक व्यवस्था को नया नेतृत्व मिलेगा और नागरिकों को रोजाना होने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
What's Your Reaction?