मिरा रोड में पेड़ के नीचे मिली संदिग्ध वस्तु से हड़कंप, बॉम्ब स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची

मिरा रोड के शांति पार्क सेक्टर 3 स्थित R.N. कोर्टयार्ड परिसर में पेड़ के नीचे संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों ने वस्तु बम होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस और बॉम्ब स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फिलहाल वस्तु की वास्तविकता को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले भाईंदर पश्चिम पुलिस स्टेशन के बाहर भी संदिग्ध सूटकेस मिलने की घटना सामने आई थी।

Nov 10, 2026 - 22:54
 0  0
मिरा रोड में पेड़ के नीचे मिली संदिग्ध वस्तु से हड़कंप, बॉम्ब स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची

 मिरा रोड के शांति पार्क सेक्टर 3 स्थित R.N. कोर्टयार्ड परिसर में पेड़ के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों ने इस वस्तु के बम होने की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसके बाद बॉम्ब स्क्वॉड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु की जांच शुरू कर दी।

हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संबंधित वस्तु बम है या कुछ और। इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं, स्थानीय नागरिकों के अनुसार, संदिग्ध वस्तु मिलने वाली जगह के सामने स्थित दुकान के CCTV कैमरे बीती रात से बंद हैं। ऐसे में यह वस्तु वहां किसने रखी, इसका पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।

गौरतलब है कि मिरा-भाईंदर में इस तरह की संदिग्ध घटनाएं सामने आने से नागरिकों में डर का माहौल है। इससे पहले भाईंदर पश्चिम पुलिस स्टेशन के बाहर भी बम से उड़ाने की धमकी के बाद एक संदिग्ध सूटकेस बरामद हुई थी।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच अब सवाल उठ रहे हैं कि मिरा-भाईंदर में बार-बार बम जैसी संदिग्ध वस्तुएं और धमकियों की घटनाएं क्यों हो रही हैं? इन घटनाओं के पीछे कौन है? क्या यह महज अफवाह फैलाने की कोशिश है या इसके पीछे कोई गंभीर साजिश है?

फिलहाल पुलिस और बॉम्ब स्क्वॉड की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए मामले की गहन जांच करना बेहद जरूरी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow