जेपी इंफ्रा सोसायटी के बाहर भारी पुलिस बंदोबस्त

मीरा रोड के काशीमीरा इलाके में बकरीद से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जेपी इंफ्रा सोसायटी के बाहर भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

May 25, 2026 - 21:59
 0  0


मीरा रोड के काशीमीरा इलाके में बकरीद से पहले पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है। जेपी इंफ्रा सोसायटी के बाहर मीरा-भाईंदर और वसई-विरार पुलिस द्वारा भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच फ्लैग मार्च निकाला गया।

पुलिस का कहना है कि ईद के दौरान इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह के विवाद को रोकने के लिए पहले से ही एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हर साल बकरीद के समय कुर्बानी के लिए लाए जाने वाले बकरों को लेकर जेपी इंफ्रा और आसपास की कुछ सोसायटियों में विवाद की स्थिति बनती रही है। कई बार हालात तनावपूर्ण होने पर पुलिस को हस्तक्षेप भी करना पड़ा था।

इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस ने पहले ही फ्लैग मार्च निकालकर समाजकंटकों को कड़ा संदेश दिया है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow