मिरा-भाईंदर में दसवीं-बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित
मिरा-भाईंदर में भाजपा विद्यार्थी आघाड़ी की ओर से दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विधायक नरेंद्र मेहता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मिरा-भाईंदर शहर में भारतीय जनता पार्टी विद्यार्थी आघाड़ी के अध्यक्ष टक्शिल मेहता की ओर से शुक्रवार दोपहर दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल मेहता, स्थायी समिति सभापति हसमुख गेहलोत, जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, महिला अध्यक्ष वैशाली भोईर, युवा अध्यक्ष रणवीर वाजपेयी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सीबीएसई सहित विभिन्न बोर्डों में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विद्यार्थी आघाड़ी के अध्यक्ष टक्शिल मेहता ने कहा कि युवा पीढ़ी ही समाज और देश का भविष्य है। अच्छी शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी अपने माता-पिता, शहर और देश का नाम रोशन करेंगे, ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया।
What's Your Reaction?