प्रेम विवाह के 16 साल बाद पति की असली पहचान आई सामने, धर्मांतरण के लिए प्रताड़ना का आरोप

भाईंदर में एक महिला ने अपने पति पर असली नाम और धर्म छुपाकर शादी करने तथा जबरन धर्मांतरण, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। मामले में नवघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

May 23, 2026 - 20:57
 0  1
प्रेम विवाह के 16 साल बाद पति की असली पहचान आई सामने, धर्मांतरण के लिए प्रताड़ना का आरोप

गोरेगांव में करीब 16 वर्ष पहले प्रेम विवाह करने वाली एक महिला ने अपने पति पर असली नाम और धर्म छुपाकर शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने भाईंदर के नवघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि पति ने बाद में धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया, मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिमा मल्हार नामक महिला ने “मनोज” नाम के व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ वर्षों बाद दोनों को एक बेटा भी हुआ। लेकिन विवाह के लगभग तीन साल बाद महिला को पता चला कि उसके पति का असली नाम “नूर आलम” है।

महिला का आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद पति ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शिकायत में मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और लैंगिक शोषण के आरोप भी लगाए गए हैं। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने धर्म परिवर्तन कर “नसरीन आलम” नाम अपनाने की बात कही है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी के अधिकांश दस्तावेजों में “मनोज” नाम दर्ज था, लेकिन वोटर आईडी में “नूर” नाम सामने आने के बाद पूरा मामला उजागर हुआ।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों से आरोपी ने उससे दूरी बना ली थी और “तुम अपना देखो” कहकर अलग रहने लगा। फिलहाल आरोपी नूर आलम फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भाईंदर स्थित घर ईएमआई पर खरीदा गया था।

इस मामले में नवघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मामले की आगे जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow