मीरा रोड में प्रतिबंधित ई-सिगरेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2 लाख का माल जब्त; तीन गिरफ्तार

मीरा रोड पुलिस ने सिल्वर पार्क स्थित अर्बन पफ शॉप पर छापा मारकर महाराष्ट्र में प्रतिबंधित ई-सिगरेट का करीब ₹2 लाख का माल जब्त किया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

May 23, 2026 - 20:53
 0  1
मीरा रोड में प्रतिबंधित ई-सिगरेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2 लाख का माल जब्त; तीन गिरफ्तार

मीरा रोड पुलिस ने महाराष्ट्र में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिल्वर पार्क इलाके के जहांगीर सर्कल स्थित “अर्बन पफ शॉप” पर छापा मारकर करीब ₹2 लाख कीमत की ई-सिगरेट जब्त की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुकान में प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचे जाने की गुप्त सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में ई-सिगरेट बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित ई-सिगरेट का यह स्टॉक कहां से लाया जा रहा था और इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट सक्रिय है या नहीं।

यह कार्रवाई मीरा रोड पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मेघना बुरांडे, पुलिस निरीक्षक जिलानी सय्यद और उनकी टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow