मीरा-भाईंदर में श्री गणेशोत्सव प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, मंडलों को 20 सितंबर तक आवेदन का मौका
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर श्री गणेशोत्सव प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण अनुकूल सजावट, सामाजिक संदेश और मंडलों के उल्लेखनीय उपक्रमों के आधार पर प्रतियोगिता होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 20 सितंबर 2026 है
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर श्री गणेशोत्सव प्रतियोगिता–2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से गणेश मंडलों की रचनात्मकता, सामाजिक प्रतिबद्धता और पर्यावरण अनुकूल पहलों को सम्मानित करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल, आकर्षक श्री गणेश मूर्ति, पर्यावरण अनुकूल सजावट एवं रजत जयंती वर्ष विशेष सजावट, पर्यावरण अनुकूल अथवा सामाजिक संदेश देने वाले झांकी-प्रदर्शन सहित गणेश मंडलों द्वारा पिछले वर्ष किए गए उल्लेखनीय सामाजिक एवं अन्य उपक्रमों को शामिल किया गया है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक गणेश मंडलों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। महानगरपालिका ने गणेश मंडलों से समय सीमा के भीतर आवेदन कर प्रतियोगिता में सहभागी होने की अपील की है
What's Your Reaction?