मिरा रोड के Divine Spa Center पर पुलिस का छापा, कथित देह व्यापार का पर्दाफाश; 5 युवतियों को कराया मुक्त
मिरा रोड के Divine Spa Center पर पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। ACP नितीन पाटील को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस निरीक्षक तृप्ति देशमुख और CAW टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान एक पुरुष आरोपी को हिरासत में लिया गया, जबकि पांच पीड़ित युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया।
मिरा रोड इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मिरा रोड स्थित Divine Spa Center में महिलाओं को पैसों का लालच देकर उनसे कथित रूप से देह व्यापार करवाए जाने की गोपनीय जानकारी पुलिस को मिली थी।
जानकारी के मुताबिक, ACP नितीन पाटील को इस संदर्भ में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस निरीक्षक तृप्ति देशमुख और उनकी CAW (महिला अत्याचार प्रतिबंधक) टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की तैयारी की।
पुलिस टीम ने जाल बिछाकर Divine Spa Center पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान एक पुरुष आरोपी को हिरासत में लिया गया, जबकि वहां से पांच पीड़ित युवतियों को मुक्त कराया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित अनैतिक कारोबार का खुलासा हुआ है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?