मिरा-भाईंदर महानगरपालिका मुख्यालय में लगी आग से मचा हड़कंप
मिरा-भाईंदर महानगरपालिका मुख्यालय में सोमवार सुबह करीब 8 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। भाईंदर पश्चिम स्थित मुख्यालय की पहली मंजिल पर स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में आग लगी, जिसमें फाइलें, दस्तावेज और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में AC सिस्टम में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद विधायक नरेंद्र मेहता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
भाईंदर पश्चिम स्थित मिरा-भाईंदर महानगरपालिका मुख्यालय की पहली मंजिल पर सोमवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। यह आग स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में लगी, जिसमें विभाग की कई फाइलें, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के मुताबिक, कार्यालय से धुआं निकलता देख सुरक्षा कर्मचारियों को आग लगने का पता चला। इसके बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, AC सिस्टम में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, घटना के बाद विधायक नरेंद्र मेहता ने मनपा मुख्यालय पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
What's Your Reaction?