मीरा-भाईंदर में 10% पानी कटौती पर महापौर डिंपल मेहता की अहम बैठक, जल संकट से निपटने के लिए दिए निर्देश
मीरा-भाईंदर में 10% पानी कटौती के बीच महापौर डिंपल मेहता ने अहम बैठक लेकर जल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। नागरिकों को पानी की किल्लत से बचाने और जल संकट रोकने के लिए मनपा आयुक्त को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
मीरा-भाईंदर शहर में 10 प्रतिशत पानी कटौती को लेकर महापौर डिंपल विनोद मेहता की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शहर में पानी की आपूर्ति की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई। नागरिकों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े और शहर में गंभीर जल संकट की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए महापौर ने मनपा आयुक्त राधा विनोद शर्मा को तत्काल आवश्यक उपाययोजनाएं करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान शहर में पानी की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने और संभावित जल संकट से निपटने के लिए विभिन्न उपायों पर सकारात्मक चर्चा की गई।
इस बैठक में मनपा आयुक्त राधा विनोद शर्मा, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील, स्थायी समिति सभापति हसमुख गहलोत, सभापति मोहन म्हात्रे, नगरसेवक भगवती शर्मा, गटनेता जय ठाकुर, शहर अभियंता दीपक खांबीत, कार्यकारी अभियंता अरविंद पाटील और उपअभियंता उत्तम रणदिवे सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?