मीरा-भाईंदर में फेरीवालों पर मनपा का एक्शन, 6 जगहों पर JCB से हटाया गया अतिक्रमण
मीरा-भाईंदर मनपा के प्रभाग क्रमांक 4 ने छह स्थानों पर फेरीवालों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। JCB की मदद से हाथगाड़ियां, स्टॉल, पान की टपरियां और दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण हटाए गए।
मीरा-भाईंदर में मनपा की प्रभाग क्रमांक 4 की टीम ने फेरीवालों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। गुरुवार शाम शहर के छह अलग-अलग स्थानों पर JCB की मदद से अवैध कब्जों को हटाया गया।
सहायक आयुक्त योगेश गुनिजन के आदेश पर प्रफुल्ल पाटील चौक, ओम शांति चौक, गोळवणकर चौक, रामदेव पार्क, नरेंद्र पार्क और बानेगर गली में यह कार्रवाई की गई।
इस दौरान हाथगाड़ियां, स्टॉल, पान की टपरियां, लोहे के बाकड़े, गन्ने की मशीनें और दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को JCB की सहायता से हटाया गया।
इस कार्रवाई में फेरीवाला पथक प्रमुख सचिन साळुंके, भैरू नाईक, किरण जाधव, मसूब जवान और अन्य मजदूर उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?