मीरा-भाईंदर में नौकरी के नाम पर 21 लाख की ठगी! खुद को अजित पवार का PA और शिक्षक संघ का अध्यक्ष बताने वाला आरोपी गिरफ्तार
मीरा-भाईंदर में शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से 21 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। खुद को अजित पवार का पीए और शिक्षक संघ का अध्यक्ष बताने वाले आरोपी तुलशीदास जाधव को भाईंदर पुलिस ने सोलापुर से गिरफ्तार किया। डीसीपी राहुल चव्हाण के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में 11 मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।
मीरा-भाईंदर में शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो महिलाओं से 21 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तुलशीदास जाधव को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को अजित पवार का पीए और शिक्षक संघ का अध्यक्ष बताता था।
पुलिस के अनुसार, यह घटना मार्च 2025 की है। आरोपी ने दोनों महिलाओं को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का लालच दिया और उनसे 21 लाख रुपये लिए। इसके बाद आरोपी ने महिलाओं के फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद पीड़ित महिलाओं ने भाईंदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी तुलशीदास जाधव को सोलापुर से गिरफ्तार किया।
मीरा-भाईंदर के डीसीपी राहुल चव्हाण ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर 11 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन में कई राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें मिली हैं। इन तस्वीरों को दिखाकर वह लोगों पर अपना राजनीतिक प्रभाव जमाता था और कथित तौर पर उन्हें ठगी का शिकार बनाता था।
What's Your Reaction?