मीरा-भाईंदर में गणेशोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, सुरक्षित और पर्यावरणपूरक उत्सव के लिए प्रशासन ने बनाई योजना

मीरा-भाईंदर में गणेशोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर आयुक्त राधाबिनोद शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। सड़क मरम्मत, ट्रैफिक, स्वच्छता, विसर्जन व्यवस्था, मेडिकल सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण तैयारियों पर चर्चा हुई

Aug 20, 2026 - 22:21
 0  0
मीरा-भाईंदर में गणेशोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, सुरक्षित और पर्यावरणपूरक उत्सव के लिए प्रशासन ने बनाई योजना

 मीरा-भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र में श्री गणेशोत्सव 2026 को उत्साहपूर्ण, सुरक्षित, अनुशासित और पर्यावरणपूरक वातावरण में संपन्न कराने के लिए महानगरपालिका प्रशासन की ओर से विभिन्न तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इसी क्रम में बुधवार, 19 अगस्त 2026 को मीरा-भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद अ. शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में गणेशोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त डॉ. सचिन बांगर, उपायुक्त कविता बोरकर, उपायुक्त प्रणाली घोंगे, उपायुक्त स्वप्नील सावंत, पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा MMRDA, NHAI और अदानी के संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान गणेशोत्सव के दौरान नागरिकों को सुरक्षित और सुचारू वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें सड़कों की मरम्मत, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था, मेडिकल सुविधाएं, अनुमति प्रक्रिया और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे विषय शामिल रहे।

महानगरपालिका प्रशासन की ओर से गणेशोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर आवश्यक उपाययोजनाएं करने पर जोर दिया गया। साथ ही उत्सव को सुरक्षित और पर्यावरणपूरक तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियों की लगातार समीक्षा करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow