मीरा-भाईंदर में विकास को लेकर अहम बैठकें, पानी से लेकर स्वास्थ्य और शहर सौंदर्यीकरण पर हुई चर्चा

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में विभिन्न समितियों की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुईं। पानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, उद्यान, शहर सौंदर्यीकरण और समाजकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया

Aug 20, 2026 - 22:06
 0  0
मीरा-भाईंदर में विकास को लेकर अहम बैठकें, पानी से लेकर स्वास्थ्य और शहर सौंदर्यीकरण पर हुई चर्चा

 महानगरपालिका में आज विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों की अध्यक्षता महापौर ने की, जबकि मा. विधायक नरेंद्र मेहता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान पानीपुरवठा एवं मलनिःसारण समिति, स्वास्थ्य एवं वैद्यकीय स्वास्थ्य, पर्यावरण, उद्यान एवं शहर सौंदर्यीकरण समिति तथा समाजकल्याण एवं झोपड़पट्टी सुधार समिति की बैठकों में शहर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील, स्थायी समिति सभापति हसमुख गेहलोत, स्वास्थ्य एवं वैद्यकीय स्वास्थ्य, पर्यावरण, उद्यान एवं शहर सौंदर्यीकरण समिति के सभापति मधुसूदन पुरोहित, समाजकल्याण एवं झोपड़पट्टी सुधार समिति के सभापति रजनीकांत मयेकर, पानीपुरवठा एवं मलनिःसारण समिति के सभापति मोहन म्हात्रे सभी समितियों के सदस्य और संबंधित महानगरपालिका अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान शहर में पानी की आपूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं, पर्यावरण संरक्षण, उद्यानों के विकास, शहर के सौंदर्यीकरण और समाजकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। नागरिकों को बेहतर और प्रभावी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक उपाययोजनाओं और विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि शहर का विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध नागरिकों के जीवनस्तर से है। नागरिकों की जरूरतों और शहर की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने को प्राथमिकता देने की बात कही गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow