एसी बंद, पंखे बंद और छत से टपकता रहा पानी! लता मंगेशकर नाट्यगृह के बाद अप्पासाहेब धर्माधिकारी हॉल की बदहाली उजागर

मीरा रोड के डॉ. अप्पासाहेब धर्माधिकारी हॉल में दहीहंडी और गणेशोत्सव की बैठक के दौरान एसी और कई पंखे बंद मिले, जबकि छत से पानी टपकने की समस्या भी सामने आई। इस मामले ने मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं

Sep 4, 2026 - 12:27
 0  2
एसी बंद, पंखे बंद और छत से टपकता रहा पानी! लता मंगेशकर नाट्यगृह के बाद अप्पासाहेब धर्माधिकारी हॉल की बदहाली उजागर

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की सार्वजनिक सुविधाओं की बदहाली का एक और मामला सामने आया है। कुछ दिनों पहले करोड़ों रुपये की लागत से बने लता मंगेशकर नाट्यगृह में एसी और अन्य सुविधाओं को लेकर विवाद हुआ था। अब डॉ. अप्पासाहेब धर्माधिकारी हॉल  की अव्यवस्था ने महानगरपालिका की देखभाल-दुरुस्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मीरा रोड स्थित इस वातानुकूलित हॉल में एसी बंद, कई पंखे बंद और ऊपर से छत से पानी की गळती होने का मामला सामने आया। जिस समय हॉल में नागरिक, अधिकारी और पदाधिकारी बैठक के लिए मौजूद थे, उसी दौरान छत से पानी टपकता रहा।

मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल-1 क्षेत्र में आगामी दहीहंडी और गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर इस हॉल में महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में पुलिस आयुक्त, महानगरपालिका आयुक्त, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न उत्सव मंडलों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

वातानुकूलित हॉल होने के बावजूद एसी बंद रहने से बैठक में मौजूद लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। कई पंखे भी बंद होने के कारण अधिकारी, पदाधिकारी और नागरिक परेशान नजर आए। इसी बीच छत से पानी टपकने का मामला सामने आने से हॉल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद शर्मा की मौजूदगी में सामने आया। इसके बावजूद तत्काल समाधान नहीं होने को लेकर नागरिकों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

एक तरफ महानगरपालिका की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर सार्वजनिक सुविधाएं और सभागृह तैयार किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ बंद एसी, खराब पंखे और टपकती छत जैसी स्थिति सामने आना प्रशासन की रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow