पोस्ट ऑफिस का सर्वर डाउन, घंटों कतार में खड़े नागरिक परेशान; मनसे शहराध्यक्ष संदीप राणे ने किया निरीक्षण
मीरा-भाईंदर के पोस्ट ऑफिस में बार-बार सर्वर डाउन होने से नागरिकों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद मनसे शहराध्यक्ष संदीप राणे ने पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण कर समस्या तत्काल दूर करने की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी
शहर के पोस्ट ऑफिस में बार-बार सर्वर डाउन होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचने वाले नागरिकों को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ रहा है। नागरिकों का आरोप है कि सर्वर की समस्या आए दिन बनी रहती है, जिसके चलते उन्हें बार-बार पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मीरा-भाईंदर शहराध्यक्ष संदीप राणे ने संबंधित पोस्ट ऑफिस का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से बातचीत कर उन्हें हो रही परेशानियों की जानकारी ली।
पोस्ट ऑफिस जैसी महत्वपूर्ण सरकारी सेवा में तकनीकी दिक्कतों के कारण नागरिकों को घंटों इंतजार करना पड़ना गंभीर मामला है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और कामकाज के लिए पहुंचे नागरिकों को इसका सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
संदीप राणे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नागरिकों को मूलभूत सेवाओं के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है, तो यह बेहद गंभीर स्थिति है। उन्होंने सर्वर और अन्य तकनीकी समस्याओं को तत्काल दूर कर नागरिकों को सुचारू सेवा उपलब्ध कराने की मांग की।
मनसे की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और जल्द समाधान नहीं किया, तो नागरिकों के हित में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आंदोलन करेगी
What's Your Reaction?