काशीमीरा में तीन पत्ती जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 18 जुआरी हिरासत में
काशीमीरा में बंद कमरे के अंदर चल रहे तीन पत्ती जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। छापेमारी में 16 पुरुष और 2 महिलाएं समेत कुल 18 लोग पकड़े गए। पुलिस ने ₹3.39 लाख नकद, 3,158 प्लास्टिक कॉइन, 128 ताश की गड्डियां और करीब ₹20 लाख कीमत की दो कारें जब्त कीं। कार्रवाई में कुल ₹26.63 लाख का मुद्देमाल बरामद किया गया
काशीमीरा इलाके में बंद कमरे के अंदर पैसे लगाकर तीन पत्ती जुआ खेलने और खिलाने वाले अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से 16 पुरुष और 2 महिलाएं, कुल 18 लोग जुआ खेलते और जुआ अड्डा संचालित करते हुए मिले।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ₹3,39,880 की नकद रकम, जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 3,158 प्लास्टिक कॉइन और 128 ताश की गड्डियां बरामद कीं।
इसके अलावा पुलिस ने करीब ₹20 लाख कीमत की MG Hector और Toyota Hyryder समेत दो कारें भी जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई में जब्त किए गए मुद्देमाल की कुल कीमत ₹26,63,406 है।
मौके से पकड़े गए सभी 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही संबंधित जगह के मालिक के खिलाफ भी काशीमीरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है
What's Your Reaction?