नवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी और ब्राउन शुगर बेचने आए दो आरोपी दबोचे

मीरा-भाईंदर के नवघर पुलिस थाना क्षेत्र में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। पुलिस ने एमडी और ब्राउन शुगर बेचने पहुंचे दो आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के पास से 6.2 ग्राम एमडी और 6.2 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले में नवघर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है

Sep 5, 2026 - 19:46
 0  0
नवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी और ब्राउन शुगर बेचने आए दो आरोपी दबोचे

नवघर पुलिस थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए पहुंचे दो आरोपियों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एमडी (मेथाडोन) और गर्दा यानी ब्राउन शुगर बरामद की है। वहीं, जिस व्यक्ति से नशीला पदार्थ लिया गया था, उसे भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले में नवघर पुलिस थाने में संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पिल हाइट्स बिल्डिंग के सामने खाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर नशीले पदार्थों की बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी के कब्जे से ₹18,600 कीमत का 6.2 ग्राम एमडी (मेथाडोन) बरामद किया गया। वहीं, दूसरे आरोपी के पास से ₹1.20 लाख कीमत का 6.2 ग्राम गर्दा यानी ब्राउन शुगर मिला, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए अपने कब्जे में रखा गया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। मामले की आगे की जांच नवघर पुलिस द्वारा की जा रही है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow