फेरीवाला जोन से अवैध निर्माण तक, महापौर डिंपल मेहता की समीक्षा बैठक में बड़े फैसले

मीरा-भाईंदर में महापौर डिंपल मेहता की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक। फेरीवाला जोन, अनधिकृत निर्माण, गणेश मंडप परमिशन, सड़क के गड्ढों और मनपा की संपत्तियों को लेकर अधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश। अवैध निर्माण पर जीरो टॉलरेंस, लंबित मंडप परमिशन जल्द निपटाने और गणेशोत्सव से पहले गड्ढों की मरम्मत के आदेश

Sep 5, 2026 - 19:51
 0  0
फेरीवाला जोन से अवैध निर्माण तक, महापौर डिंपल मेहता की समीक्षा बैठक में बड़े फैसले

नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर तत्काल निर्णय लेने के लिए महापौर डिंपल विनोद मेहता की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फेरीवाला जोन और नो-फेरीवाला जोन, अनधिकृत निर्माण, गणेशोत्सव मंडलों को मंडप की अनुमति और महानगरपालिका की संपत्तियों को किराए पर देने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में फेरीवाला और नो-फेरीवाला जोन का प्रभागवार जायजा लिया गया। साथ ही फेरीवालों की अद्यतन सूची और आवश्यक बदलावों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई।

शहर में बढ़ रहे अनधिकृत निर्माणों को लेकर महापौर ने जीरो टॉलरेंस नीति प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। प्रभागवार अनधिकृत निर्माण, हटाए गए निर्माण और लंबित कार्रवाई की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

आगामी गणेशोत्सव को देखते हुए गणेशोत्सव मंडलों को मंडप अनुमति देने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा करने, मंडलों की समस्याओं को दूर करने और ऑनलाइन मंडप अनुमति तथा एक खिड़की योजना के जरिए अनुमति प्रक्रिया को आसान बनाने के निर्देश दिए गए।

वहीं, गणेशोत्सव से पहले शहर की सड़कों पर मौजूद गड्ढों की मनपा ऐप पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर तत्काल दखल लेकर मरम्मत करने के निर्देश भी महापौर ने दिए।

इसके अलावा महानगरपालिका की संपत्तियों का उचित और पारदर्शी तरीके से उपयोग कर मनपा की आय बढ़ाने के उपायों पर भी बैठक में चर्चा की गई।

बैठक में मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील, स्थायी समिति सभापति हसमुख गहलोत, प्रभाग समितियों के सभापति, अतिरिक्त आयुक्त संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त स्वप्निल सावंत, सभी प्रभाग अधिकारी और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow