जागरूक नागरिक’ पुरस्कार विजेताओं का सम्मान, हर्षद मुळे रहे प्रथम

मीरा-भाईंदर में गड्ढों की समस्या को उजागर करने के लिए आयोजित ‘जागरूक नागरिक’ प्रतियोगिता के विजेताओं का स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान किया गया। हर्षद मुळे ने पहला, रोमीर दास ने दूसरा और सोमनाथ वाघे ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Aug 17, 2026 - 19:38
 0  0
जागरूक नागरिक’ पुरस्कार विजेताओं का सम्मान, हर्षद मुळे रहे प्रथम

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को मीरा-भाईंदर में जागरूक नागरिक पुरस्कार’ के विजेताओं का सम्मान किया गया। शहर की सड़कों पर गड्ढों की समस्या को प्रशासन के सामने लाने और नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त की ओर से गड्ढों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने के लिए POTHOLE मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया गया है। इसी के तहत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से 5 से 14 अगस्त तक ‘जागरूक नागरिक’ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

इस प्रतियोगिता में एप्लिकेशन पर सबसे ज्यादा गड्ढों की तस्वीरें अपलोड करने वाले नागरिकों को प्रथम पुरस्कार 5,001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2,222 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1,111 रुपये देने की घोषणा की गई थी।

प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा तस्वीरें अपलोड कर हर्षद मुळे ने पहला, रोमीर दास ने दूसरा, जबकि सोमनाथ वाघे ने तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत की आजादी के 79 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 15 अगस्त को विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर संगठक शशी मेंडन, शहर सचिव हरेश सुतार और शहर सचिव चंद्रशेखर जाधव ने किया। शहर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के हाथों विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका सम्मान किया गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow