मीरा-भाईंदर पुलिस के 25 अधिकारियों-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के 25 अधिकारियों और कर्मचारियों को दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के हाथों पदक प्रदान किए गए
मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की दीर्घकालीन एवं निष्कलंक सेवा को देखते हुए पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र राज्य के माध्यम से इन पदकों की घोषणा की गई थी।
15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के हाथों पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा पदक प्रदान किए गए।
25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले अधिकारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। इनमें पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंत्रे, सहायक पुलिस आयुक्त गणपत दिनकर पिंगळे, सहायक पुलिस आयुक्त समीर नारायण साळुंखे, पुलिस निरीक्षक राजेंद्र गणपतराव कांबळे, पुलिस निरीक्षक सतीश दिनकर निकम, पुलिस उपनिरीक्षक कमलाकर कृष्णाजी चासकर सहित जनार्दन लडकू मते, प्रमोद नारायण जाधव, मुकेश गणपत पवार, मनोहर बाळासाहेब तावरे और प्रदीप नामदेव विंदे का समावेश है।
वहीं 15 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। इनमें पुलिस उपायुक्त संदिप डोईफोडे, पुलिस निरीक्षक प्रमोद अशोक बडाख, पुलिस निरीक्षक सुजितकुमार तुकाराम गुजंकर, सहायक पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय बाळु सरक, पुलिस उपनिरीक्षक तुषार सुरेश जगताप, अभिजीत दिलीप लांडे, उज्वल भास्कर आरके, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मनोज नारायण मोरे, प्रफुल्ल अनंत पाटील सहित प्रदीप दत्ताराम टक्के, मधुकर अनंत सावंत, संदिप रघुनाथ जाधव और शितल सचिन शिंगोटे का समावेश है।
पदक प्राप्त सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक और अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंत्रे ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं
What's Your Reaction?