ऑपरेशन निर्मूलन: 21 हजार विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के “ऑपरेशन निर्मूलन” अभियान के तहत करीब 21 हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन जनजागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पुलिस अधिकारियों और फिल्मी कलाकारों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली

Aug 17, 2026 - 19:34
 0  0
ऑपरेशन निर्मूलन: 21 हजार विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की ओर से 13 अगस्त 2026 को ऑपरेशन निर्मूलन के तहत मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 21 हजार विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया।

अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंत्रे ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और साइबर जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं अभिनेता सोनू सूद, रितेश देशमुख, मुकेश ऋषि और रजा मुराद सहित अभिनेत्री ने विशेष वीडियो संदेश के जरिए विद्यार्थियों से मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की।

YuMetta Foundation के डॉ. निलेश वसंत मोहिते ने NDPS कानून और मादक पदार्थों के खिलाफ जनजागरूकता को लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन पर पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण (भा.पो.से.) ने व्यसनमुक्त विद्यार्थी – व्यसनमुक्त महाराष्ट्र की संकल्पना के तहत विद्यार्थियों को मादक पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow