मीरा-भायंदर में 2 अगस्त को लगेगा 'छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर

ठाणे जिला प्रशासन और मीरा-भायंदर अपर तहसीलदार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त 2026 को मीरा रोड में 'छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर' आयोजित किया जाएगा। शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी

Jul 31, 2026 - 22:05
 0  0
मीरा-भायंदर में 2 अगस्त को लगेगा 'छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर

 नागरिकों को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ठाणे जिला प्रशासन और मीरा-भायंदर अपर तहसीलदार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर रविवार, 2 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पद्मश्री डॉ. आप्पासाहेब धर्माधिकारी सभागार, दीपक हॉस्पिटल रोड, मीरा रोड (पूर्व) में आयोजित होगा।

शिविर के दौरान नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आवश्यक सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और विभिन्न शासकीय सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से इस शिविर में उपस्थित होकर सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow