मीराभाईंदर में भव्य तिरंगा यात्रा, नागरिकों का जबरदस्त उत्साह; ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा शहर

मीराभाईंदर में भाजपा जिला कार्यालय से शहीद मेजर कौस्तुभ राणे उद्यान तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 100 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया

Aug 13, 2026 - 15:32
 0  2
मीराभाईंदर में भव्य तिरंगा यात्रा, नागरिकों का जबरदस्त उत्साह; ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा शहर

देशभर में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित की जा रही तिरंगा यात्रा के तहत बुधवार को मीराभाईंदर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शहर के नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उत्साह दिखाया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत भाजपा जिला कार्यालय से हुई और यात्रा कनकिया परिसर स्थित शहीद मेजर कौस्तुभ राणे उद्यान पहुंचकर समाप्त हुई।

इस यात्रा में विधायक नरेंद्र मेहता, मीराभाईंदर की महापौर, उपमहापौर, स्थायी समिति सभापति एवं गटनेता हसमुख गहलोत, सभागृह नेता रवि व्यास, जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, महिला जिला अध्यक्ष वैशाली भोईर, युवा मोर्चा अध्यक्ष रणवीर वाजपेयी, विद्यार्थी आघाड़ी अध्यक्ष तक्षील मेहता सहित कई नगरसेवक, पूर्व सैनिक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहर के प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा में 100 फीट लंबे भारतीय ध्वज के साथ बड़ी संख्या में नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

आयोजकों के मुताबिक, तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना, नागरिकों में राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना, युवाओं और विद्यार्थियों की राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी बढ़ाना तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow