हिंदवी सूर्य महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती मीरा-भाईंदर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
मीरा-भाईंदर में हिंदवी सूर्य महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। प्रतिमा पर माल्यार्पण और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर वीर शिरोमणि को नमन किया
हिंदवी सूर्य, मेवाड़ के महान वीर योद्धा एवं स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती मीरा-भाईंदर शहर में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। भाईंदर पूर्व स्थित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। ढोल-ताशों की गूंज और उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कार्यसम्राट विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल मेहता, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल, स्थायी समिति सभापति हसमुख गहलोत, परिवहन सभापति राजकुमार मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, महिला अध्यक्ष वैशाली भोईर, राजस्थान प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश राज पुरोहित, युवा जिलाध्यक्ष रणवीर वाजपेयी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा जिला कार्यालय में भी महाराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने महाराणा प्रताप जी के शौर्य, पराक्रम, राष्ट्रनिष्ठा और स्वाभिमानी जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रकोष्ठ द्वारा आप्पा साहेब धर्माधिकारी सभागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं, नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप जी के आदर्शों और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
What's Your Reaction?