मिरा-भाईंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उत्तर प्रदेश में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़; ₹22.16 करोड़ का माल जब्त

मिरा-भाईंदर पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में चल रही एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस मामले में अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कुल ₹22.16 करोड़ का ड्रग्स, रसायन और उपकरण जब्त किए गए हैं।

Jun 19, 2026 - 12:13
 0  0
मिरा-भाईंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उत्तर प्रदेश में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़; ₹22.16 करोड़ का माल जब्त
मिरा-भाईंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उत्तर प्रदेश में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़; ₹22.16 करोड़ का माल जब्त

मिरा-भाईंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उत्तर प्रदेश में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़; ₹22.16 करोड़ का माल जब्त

मिरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) यूनिट-4 ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संचालित एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कुल ₹22.16 करोड़ का ड्रग्स, रसायन और अन्य सामान जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले नयानगर क्षेत्र से 1 किलो 324 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया था। इसी मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा की टीम ने जांच का दायरा मुंबई, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश तक बढ़ाया।

जांच के दौरान 16 जून को आरोपी असलम आरिफ कुरैशी उर्फ रज्जाक को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने एमडी ड्रग्स निर्माण से जुड़े नेटवर्क और फैक्ट्री के बारे में अहम जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर फैक्ट्री से 1 किलो 25 ग्राम एमडी ड्रग्स, 300 लीटर मोनो मिथाइलअमाइन रसायन तथा ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रिएक्टर यूनिट, सेपरेशन फ्लास्क, हीटिंग मेंटल, फनल और अन्य उपकरण बरामद किए। इस कार्रवाई में करीब ₹2.07 करोड़ का माल जब्त किया गया।

इससे पहले मुंबई और तेलंगाना से भी एमडी ड्रग्स, रसायन और अन्य सामग्री जब्त की जा चुकी है। विभिन्न राज्यों में की गई इन कार्रवाइयों के बाद कुल जब्ती का आंकड़ा ₹22.16 करोड़ तक पहुंच गया है।

पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोईफोडे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा यूनिट-4 की टीम ने यह उल्लेखनीय कार्रवाई अंजाम दी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और ड्रग्स तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow