कैलाश मानसरोवर यात्रा के नाम पर 35.50 लाख की ठगी, ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

मिरा-भाईंदर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के नाम पर 14 लोगों से 35.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट को क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने बोरिवली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। यात्रियों को काठमांडू में अधर में छोड़ दिया गया था, जिसके बाद उन्हें अतिरिक्त रकम खर्च कर यात्रा पूरी करनी पड़ी।

Jun 19, 2026 - 12:17
 0  1
कैलाश मानसरोवर यात्रा के नाम पर 35.50 लाख की ठगी, ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

कैलाश मानसरोवर यात्रा के नाम पर 35.50 लाख की ठगी, ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

मिरा-भाईंदर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के नाम पर 14 श्रद्धालुओं से करीब 35.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट को अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) यूनिट-1 ने बोरिवली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यात्रियों को कैलाश मानसरोवर यात्रा कराने का भरोसा दिलाकर उनसे लाखों रुपये वसूले थे। हालांकि, यात्रा के दौरान उसने आगे की आवश्यक रकम जमा नहीं की, जिसके कारण यात्रियों को नेपाल की राजधानी काठमांडू में बीच रास्ते में ही छोड़ दिया गया।

आरोपी द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं होने पर यात्रियों को नेपाल के स्थानीय एजेंट के माध्यम से अतिरिक्त राशि का भुगतान कर वीजा, परमिट और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ीं, जिसके बाद वे अपनी यात्रा पूरी कर सके।

मीरारोड लौटने के बाद पीड़ितों ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा और मिलने से बचता रहा। इसके बाद पीड़ितों ने काशीमीरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा यूनिट-1 ने तकनीकी जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को बोरिवली रेलवे स्टेशन से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow