मोरवा तालाब में लापता 28 वर्षीय युवक का शव बरामद, 30 घंटे की तलाश के बाद मिला समीर अली का शव
मोरवा तालाब में लापता 28 वर्षीय युवक समीर अली का शव 30 घंटे से अधिक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया। मंगलवार दोपहर तैरने के दौरान समीर पानी में लापता हो गया था। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने लगातार तलाशी अभियान चलाया और बुधवार शाम करीब 7:35 बजे शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। घटना के बाद मोरवा तालाब में सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की लापरवाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं
मीरा-भाईंदर के भाईंदर पश्चिम स्थित मोरवा तालाब में लापता हुए 28 वर्षीय युवक समीर अली का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे तालाब में नहाने के दौरान समीर के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक, समीर अली और सय्यद अली दोनों मोरवा तालाब में तैरने के लिए गए थे। तैरते समय समीर अचानक पानी में लापता हो गया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।
करीब 30 घंटे से अधिक समय तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार शाम करीब 7:35 बजे समीर अली का शव तालाब से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
इस घटना ने एक बार फिर मोरवा तालाब में तैरने जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने दिन-रात तलाशी अभियान चलाया। मामले की आगे की जांच संबंधित पुलिस थाने की ओर से की जा रही है
What's Your Reaction?