मुझफ्फर हुसैन के जन्मदिन पर सामाजिक पहल, निराधार महिलाओं को आर्थिक सहायता के चेक वितरित
विधायक मुझफ्फर हुसैन के जन्मदिन पर कांग्रेस की सामाजिक पहल, सैयद आफरीन मुझफ्फर हुसैन की पहल पर मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के माध्यम से निराधार महिलाओं को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विधायक मुझफ्फर हुसैन के जन्मदिन के अवसर पर निराधार महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विपक्ष की नेता एवं नगरसेविका सैयद आफरीन मुझफ्फर हुसैन की पहल पर मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के माध्यम से जरूरतमंद और निराधार महिलाओं को आर्थिक मदद के चेक वितरित किए गए।
यह कार्यक्रम विपक्ष की नेता सैयद आफरीन मुझफ्फर हुसैन के दालन में आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद और निराधार महिलाओं को सहायता देकर उन्हें कुछ हद तक आर्थिक संबल प्रदान करना था।
कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर नूरजहां हुसैन (मम्मी जी) सहित कांग्रेस पार्टी के सभी नगरसेवक और नगरसेविकाएं उपस्थित रहे।
विधायक मुझफ्फर हुसैन के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस सामाजिक पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस दौरान जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास को सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया
What's Your Reaction?