मुझफ्फर हुसैन के जन्मदिन पर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, मासिक धर्म स्वच्छता पर दिया गया मार्गदर्शन

मुझफ्फर हुसैन के जन्मदिन पर मीरा रोड के मुंशी कंपाउंड में महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ बाला पैड और बाला किट का निःशुल्क वितरण किया गया

Aug 26, 2026 - 17:32
 0  1
मुझफ्फर हुसैन के जन्मदिन पर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, मासिक धर्म स्वच्छता पर दिया गया मार्गदर्शन

मुझफ्फर हुसैन के जन्मदिन के अवसर पर मीरा-भाईंदर सक्षमीकरण महिला क्लब की ओर से महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मीरा रोड के मुंशी कंपाउंड में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, उचित आहार, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और मासिक धर्म को लेकर मौजूद भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर महिलाओं को बाला पैड और बाला किट का निःशुल्क वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और मासिक धर्म से जुड़े गलतफहमियों को दूर करना था।

सामाजिक जिम्मेदारी के तहत आयोजित इस पहल को महिलाओं की ओर से उत्स्फूर्त प्रतिक्रिया मिली। कार्यक्रम का समापन निरोगी महिला, सक्षम समाज के संदेश के साथ हुआ।

यह कार्यक्रम विपक्ष की नेता एवं नगरसेविका सैयद आफरीन मुझफ्फर हुसैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow