मीरा-भायंदर में गणेश विसर्जन के लिए पुलिस तैयार, 57,190 गणेश मूर्तियों के विसर्जन पर रहेगा कड़ा बंदोबस्त
मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में गणेश विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन तैयार। इस वर्ष कुल 57,190 गणेश मूर्तियों की स्थापना हुई है। अंतिम विसर्जन के लिए पुलिस, SRPF, RCP, महाराष्ट्र सुरक्षा बल और होमगार्ड समेत बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात रहेगा
गणेशोत्सव के अंतिम दिन होने वाले गणेश विसर्जन को लेकर मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय पूरी तरह तैयार है। इस वर्ष आयुक्तालय क्षेत्र में कुल 57,190 गणेश मूर्तियों की स्थापना की गई है, जिसमें 55,606 निजी और 1,584 सार्वजनिक गणेश मूर्तियां शामिल हैं।
दीढ़, पांच और सात दिन के विसर्जन के बाद अब अंतिम दिन होने वाले विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक बंदोबस्त लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, विसर्जन के दौरान 3 पुलिस उपायुक्त, 9 सहायक पुलिस आयुक्त, 204 पुलिस निरीक्षक/एपीआई/पीएसआई, 1,381 पुलिसकर्मी, 192 महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान और 300 होमगार्ड तैनात रहेंगे।
इसके अलावा बंदोबस्त में SRPF की 3 प्लाटून, RCP की 1 प्लाटून और 2 स्ट्राइकिंग फोर्स भी तैनात रहेगी।
आयुक्तालय के तीनों परिमंडलों की बात करें तो परिमंडल-1 में 640 सार्वजनिक और 20,320 निजी, परिमंडल-2 में 475 सार्वजनिक और 17,623 निजी, जबकि परिमंडल-3 में 469 सार्वजनिक और 17,663 निजी गणेश मूर्तियों की स्थापना हुई है।
गणेशोत्सव के मद्देनजर महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विसर्जन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की गश्त एवं निगरानी बढ़ाई जाएगी। पुलिस ने गणेश मंडलों से कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने की अपील भी की है।
पुलिस प्रशासन के मुताबिक, गणेश विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ा पुलिस बंदोबस्त और लगातार निगरानी रखी जाएगी
What's Your Reaction?