मीरा-भायंदर में भव्य नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत, गोखले मैदान में 25 हजार से ज्यादा गरबा प्रेमियों के थिरकने की तैयारी

मीरा-भायंदर में प्रताप सरनाईक फाउंडेशन और जीएम नवरात्रोत्सव की ओर से नवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू। गोखले मैदान में 11 से 19 अक्टूबर तक होगा आयोजन, एक साथ 25 हजार से अधिक गरबा प्रेमियों के शामिल होने की व्यवस्था

Sep 25, 2026 - 14:32
 0  0
मीरा-भायंदर में भव्य नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत, गोखले मैदान में 25 हजार से ज्यादा गरबा प्रेमियों के थिरकने की तैयारी

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के मार्गदर्शन में प्रताप सरनाईक फाउंडेशन और जीएम नवरात्रोत्सव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले नवरात्रि महोत्सव 2026 का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मीरा रोड पूर्व के बेवर्ली पार्क, आर.बी.के. स्कूल के पास स्थित नामदार गोखले मैदान में युवासेना कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक के हाथों विधिवत भूमिपूजन किया गया।

आयोजकों के मुताबिक, इस वर्ष नवरात्रि महोत्सव 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। नवरात्रि के दौरान गोखले मैदान में एक साथ 25 हजार से अधिक गरबा प्रेमियों के गरबा खेलने की व्यवस्था की जा रही है।

बताया गया कि पिछले वर्ष नवरात्रोत्सव के दौरान परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मीरा-भायंदर के गरबा प्रेमियों के लिए और अधिक बड़ा एवं सुविधाजनक मैदान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। इसी के तहत इस वर्ष गोखले मैदान को महोत्सव के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य शहर के नागरिकों और युवाओं को सुरक्षित, भव्य और निःशुल्क गरबा मंच उपलब्ध कराना तथा महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देना है।

भूमिपूजन के अवसर पर पूर्वेश सरनाईक ने कहा कि चुनावी हार-जीत और राजनीतिक समीकरणों से ऊपर जनता के साथ संबंध और शहर की संस्कृति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिवसेना सामाजिक कार्य और राजनीति के संतुलन के विचार के साथ काम करती है और मीरा-भायंदर की सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में शिवसेना के स्थानीय पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने दावा किया कि इस वर्ष का जीएम नवरात्रोत्सव मीरा-भायंदर के लिए भव्य और यादगार आयोजन होगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow