गणेशोत्सव के दौरान मीरा-भाईंदर में बस यातायात का विशेष नियोजन, नागरिकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था

गणेशोत्सव और गणेश विसर्जन के दौरान मीरा-भाईंदर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए महानगरपालिका परिवहन उपक्रम ने विशेष बस यातायात नियोजन किया है। ट्रैफिक जाम होने पर बसों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा सकता है

Sep 21, 2026 - 23:02
 0  0
गणेशोत्सव के दौरान मीरा-भाईंदर में बस यातायात का विशेष नियोजन, नागरिकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था

 गणेशोत्सव और गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर नागरिकों और वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के परिवहन उपक्रम की ओर से विशेष बस यातायात नियोजन किया गया है। इसका उद्देश्य यातायात जाम को कम करना और यात्रियों को होने वाली असुविधा को टालना है।

गणेशोत्सव के दौरान यातायात जाम के कारण कई बार यात्रियों के लिए ऑटो-रिक्शा से सफर करना भी मुश्किल हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन उपक्रम की ओर से बसों के संचालन की विशेष व्यवस्था की गई है। इसकी जानकारी मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के परिवहन सभापति राजकुमार मिश्रा ने दी।

यातायात की स्थिति के अनुसार बस संचालन में आवश्यक बदलाव किए गए हैं। यदि किसी मार्ग पर अधिक यातायात जाम की स्थिति बनती है, तो जरूरत के अनुसार कुछ बसों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। साथ ही यातायात की स्थिति और यात्रियों की संख्या को देखते हुए कुछ बस फेरियां अस्थायी रूप से स्थगित या रद्द भी की जा सकती हैं।

गणेशोत्सव और गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान नागरिकों से यातायात पुलिस, महानगरपालिका प्रशासन और परिवहन उपक्रम की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। बस मार्ग में अस्थायी बदलाव होने पर नागरिक वैकल्पिक बस मार्ग का उपयोग करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग मिल सके

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow