रात 2 बजे मैदान में उतरीं मनस्वी पाटील! प्रभाग 15 में वॉटर लॉगिंग की समस्या पर किया समाधान का प्रयास

मीरा-भाईंदर के प्रभाग 15 में वॉटर लॉगिंग की समस्या से परेशान नागरिकों को राहत दिलाने के लिए बीजेपी युवा नेता मनस्वी पाटील रात 2 बजे तक मौके पर मौजूद रहीं। ड्रेनेज कार्य की निगरानी के साथ प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया गया

Aug 9, 2026 - 23:29
 0  1
रात 2 बजे मैदान में उतरीं मनस्वी पाटील! प्रभाग 15 में वॉटर लॉगिंग की समस्या पर किया समाधान का प्रयास

मीरा-भाईंदर के प्रभाग क्रमांक 15 की कई सोसायटियों में वॉटर लॉगिंग की समस्या से नागरिक परेशान थे। इस समस्या के समाधान के लिए बीजेपी की युवा नेता मनस्वी पाटील पिछले तीन दिनों से देर रात तक मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और ड्रेनेज के काम की निगरानी कर रही हैं।

नागरिकों की समस्याओं को समझते हुए देर रात तक मौके पर मौजूद रहकर पानी की निकासी के लिए जरूरी उपाय किए गए। जमा हुए गंदे पानी की उचित निकासी हो और स्थानीय नागरिकों को राहत मिले, इसके लिए मनस्वी पाटील ने प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया।

खास बात यह रही कि रात करीब 2 बजे भी मनस्वी पाटील नागरिकों की समस्या के समाधान के लिए घटनास्थल पर मौजूद रहीं।

इस दौरान मनस्वी पाटील ने कहा, लोगों के लिए 24 घंटे काम करने का मेरा प्रयास रहेगा। युवा होने का मतलब सिर्फ सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रत्यक्ष मैदान में उतरकर काम करना ही सच्ची समाजसेवा है।

उन्होंने कहा कि प्रभाग के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए वह दिन-रात काम करती रहेंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow