काशीमीरा हत्या मामले में आरोपी को उम्रकैद; पत्नी पर केरोसिन डालकर लगाई थी आग

काशीमीरा में पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगाने और इलाज के दौरान उसकी मौत होने के मामले में आरोपी सुभाष निवृत्ती वाघमारे को ठाणे जिला एवं सत्र न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है

Aug 18, 2026 - 21:19
 0  3
काशीमीरा हत्या मामले में आरोपी को उम्रकैद; पत्नी पर केरोसिन डालकर लगाई थी आग

काशीमीरा पुलिस थाने की सीमा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगाने के मामले में आरोपी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

मामले के अनुसार, आरोपी सुभाष निवृत्ती वाघमारे ने विवाद के दौरान अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर जलती हुई तीली फेंक दी थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में सपोनि *अर्चना दुसाने* ने जांच करते हुए महत्वपूर्ण सबूत जुटाए और आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

ठाणे जिला एवं सत्र न्यायालय ने सोमवार को आरोपी सुभाष निवृत्ती वाघमारे को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और ₹1,000 के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं भरने पर आरोपी को अतिरिक्त 15 दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow