मीरा-भाईंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दाऊद गैंग का कुख्यात गुर्गा अख्तर मर्चेंट दिल्ली से गिरफ्तार
मीरा-भाईंदर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दाऊद इब्राहिम की ‘डी-कंपनी’ से जुड़े आरोपी अख्तर मर्चेंट को दिल्ली से गिरफ्तार किया। वसूली मामले में रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने की जानकारी है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर मीरा-भाईंदर लाया जाएगा
मीरा-भाईंदर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी से जुड़े कुख्यात आरोपी अख्तर मर्चेंट को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कथित वसूली के मामले में अंतरराष्ट्रीय रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को फोन पर धमकी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मीरा-भाईंदर क्राइम ब्रांच ने जांच तेज करते हुए आरोपी को दिल्ली से अपने कब्जे में लिया।
पुलिस आरोपी को दिल्ली की स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट प्रक्रिया के तहत मीरा-भाईंदर लाने की तैयारी में है। इसके बाद मामले में उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, अख्तर मर्चेंट को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की ओर से आरोपी की भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है
What's Your Reaction?