मीरा रोड में डकैती की तैयारी कर रही अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, 5 आरोपी हिरासत में

मीरा रोड के माशाचा पाड़ा इलाके में डकैती की कथित तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को माणिकपुर और काशिगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने हिरासत में लिया। पुलिस ने हथियारों और डकैती में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न सामान सहित एक वाहन भी जब्त किया है

Sep 21, 2026 - 00:44
 0  0
मीरा रोड में डकैती की तैयारी कर रही अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, 5 आरोपी हिरासत में

एमबीवीवी पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के मार्गदर्शन में काशिगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मीरा रोड में डकैती की तैयारी कर रही एक कथित सशस्त्र अंतरराज्यीय गैंग के पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई माणिकपुर और काशिगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

माणिकपुर पुलिस थाने में दर्ज सेंधमारी के मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ आरोपी मीरा रोड इलाके में डकैती की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर माणिकपुर पुलिस ने काशिगांव पुलिस को जानकारी दी।

इसके बाद दोनों पुलिस थानों की टीम ने मीरा रोड के माशाचा पाड़ा इलाके में जाल बिछाया। इस दौरान एक चारपहिया वाहन के साथ पांच संदिग्धों को देखा गया। पुलिस को देखते ही दो आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने दो हथियार, चाकू, कटर, कटावणी, स्क्रूड्राइवर, वॉकी-टॉकी और वाहनों की नंबर प्लेट सहित डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न सामान बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शाहनवाज कुरेशी के खिलाफ 33 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। दूसरे आरोपी नौशाद कुरेशी के खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं और वह 10 मामलों में वांछित बताया गया है। तीसरे आरोपी पप्पू कुरेशी के खिलाफ तीन और चौथे आरोपी इमरान कुरेशी के खिलाफ आठ मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

मीरा रोड में कथित तौर पर डकैती की तैयारी से पहले ही आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow