मीरा-भाईंदर में इको-फ्रेंडली गणेशोत्सव को बढ़ावा, हसमुख गहलोत ने नागरिकों का जताया आभार
मीरा-भाईंदर में इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियों की स्थापना को बढ़ावा देने वाली हसमुख गहलोत की मुहिम को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस वर्ष डेढ़ दिन और 5 दिन के गणेश मंडलों में इको-फ्रेंडली मूर्तियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई
पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से मीरा-भाईंदर में इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियों की स्थापना को बढ़ावा देने की मुहिम को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। भाजपा के पूर्व उपमहापौर और वर्तमान स्थायी समिति सभापति हसमुख गहलोत ने चार वर्ष पहले इस अभियान की शुरुआत की थी।
हसमुख गहलोत के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियों की स्थापना में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2025 में उन्होंने डेढ़ दिन के 65 गणेश मंडलों में दर्शन किए थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 120 हो गई है। वहीं, पिछले वर्ष 5 दिन के 37 गणेश मंडलों में उन्होंने दर्शन किए थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 87 तक पहुंच गई है।
इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गहलोत ने नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके अभियान और नागरिकों से किए गए आह्वान को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
गहलोत ने बताया कि पिछले चार वर्षों से वे केवल उन्हीं स्थानों पर गणेश दर्शन के लिए जाते हैं, जहां इको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति की स्थापना की जाती है। उनके अनुसार, इस अभियान के पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण को कम करने के लिए नागरिकों को इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित करना इसका मुख्य उद्देश्य है
What's Your Reaction?