मीरा-भाईंदर में बिल्डर पर ₹5.65 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, 15 फ्लैट बेचने और धमकी देने का दावा

मीरा-भाईंदर में एक जमीन मालिक ने बिल्डर पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि तय समझौते के बावजूद भुगतान पूरा नहीं किया गया, 15 फ्लैट कथित रूप से दूसरों को बेच दिए गए और विरोध करने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है

Aug 3, 2026 - 13:12
 0  3
मीरा-भाईंदर में बिल्डर पर ₹5.65 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, 15 फ्लैट बेचने और धमकी देने का दावा

मीरा-भाईंदर में एक जमीन मालिक ने एक बिल्डर पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के तहत उन्हें 15 फ्लैट और एक व्यावसायिक (कमर्शियल) यूनिट दिए जाने थे।

जमीन मालिक का दावा है कि परियोजना का कुल मूल्य लगभग 30 करोड़ रुपये था। उनके अनुसार, 20 फ्लैटों में से 5 फ्लैट वापस लेने के बाद ₹5 करोड़ 65 लाख का समझौता तय हुआ था। आरोप है कि इस राशि में से केवल ₹3 करोड़ 3 लाख*का ही भुगतान किया गया, जबकि शेष रकम अब तक नहीं दी गई।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि समझौते के तहत मिलने वाले 15 के 15 फ्लैट कथित रूप से अन्य लोगों को बेच दिए गए। उनका कहना है कि विरोध करने पर उन्हें झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई।

इसके अलावा, शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मीरा-भाईंदर में CC (Commencement Certificate) से जुड़े विवाद और कथित स्टे के बावजूद तथा OC (Occupancy Certificate) के बिना इमारतों का निर्माण कर उनकी बिक्री की जा रही है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 15 फ्लैटों से संबंधित विवाद फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की जाएगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow