उत्तन नाका की खतरनाक 'सागर दर्शन' इमारत पर चला बुलडोजर, MBMC ने शुरू की कार्रवाई

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका ने रविवार को आयुक्त RadhaBinod A. Sharma की मौजूदगी में उत्तन नाका स्थित खतरनाक घोषित 'सागर दर्शन' इमारत को गिराने की कार्रवाई शुरू की। नागरिकों की सुरक्षा और जान-माल के खतरे को टालने के लिए यह कार्रवाई की गई

Aug 3, 2026 - 13:09
 0  1
उत्तन नाका की खतरनाक 'सागर दर्शन' इमारत पर चला बुलडोजर, MBMC ने शुरू की कार्रवाई

 मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (MBMC) ने रविवार, 2 अगस्त 2026 को आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा (IAS) की उपस्थिति में प्रभाग समिति क्रमांक-1 के अंतर्गत उत्तन नाका स्थित सागर दर्शन नामक खतरनाक घोषित इमारत को गिराने की कार्रवाई शुरू की।

महानगरपालिका प्रशासन के अनुसार, शहर की जर्जर और खतरनाक इमारतों से नागरिकों की जान-माल को खतरा न हो तथा सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, इसी उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी खतरनाक इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त (अतिक्रमण) स्वप्नील सावंत, अतिक्रमण विभाग प्रमुख नरेंद्र चव्हाण, प्रभाग समिति क्रमांक-1 की सहायक आयुक्त  दीपाली पवार सहित महानगरपालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow