पीएम मोदी के जन्मदिन के बैनर हटाने पर भाजपा नेता रणवीर वाजपेयी नाराज, MBMC पर दोहरे रवैये का आरोप
मीरा-भाईंदर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लगाए गए भाजपा के बैनर और पोस्टर हटाए जाने को लेकर भाजपा जिला युवा अध्यक्ष रणवीर वाजपेयी ने नाराजगी जताई। उन्होंने महानगरपालिका पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए सभी बैनरों पर समान कार्रवाई की मांग की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से मीरा-भाईंदर शहर में लगाए गए बैनर और पोस्टर महानगरपालिका द्वारा हटाए जाने के बाद भाजपा के जिला युवा अध्यक्ष रणवीर वाजपेयी ने नाराजगी जताई।
वाजपेयी ने महानगरपालिका प्रशासन पर दोहरे तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि शाखा प्रमुखों और पूर्व नगरसेवकों के बैनर कई दिनों तक लगे रहते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगाए गए बैनरों को तत्काल हटा दिया गया।
उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि शहर में लगे सभी बैनरों के खिलाफ महानगरपालिका को समान तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा की ओर से भी इस कार्रवाई का विरोध जताया गया है।
हालांकि, महानगरपालिका की विज्ञापन शाखा के अनुसार शहर में विज्ञापन बोर्ड और बैनरों को महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम तथा 2022 के संबंधित विज्ञापन नियमों के तहत नियंत्रित किया जाता है
What's Your Reaction?