उत्तन में मटका-जुआ अड्डे पर खंडणी विरोधी पथक की छापेमारी, 23 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.28 लाख का माल जब्त

उत्तन में गुडलक होटल के सामने बंद कमरे में चल रहे मटका और ताश के जुआ अड्डे पर खंडणी विरोधी पथक ने छापा मारा। कार्रवाई में 23 लोग पकड़े गए और ₹4.28 लाख से ज्यादा का माल जब्त किया गया।

Oct 7, 2026 - 22:14
 0  0
उत्तन में मटका-जुआ अड्डे पर खंडणी विरोधी पथक की छापेमारी, 23 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.28 लाख का माल जब्त

मीरा भाईंदर: उत्तन इलाके में बंद कमरे के अंदर चल रहे मटका और जुआ अड्डे पर खंडणी विरोधी पथक ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से कुल 23 लोगों को हिरासत में लेकर ₹4,28,730 का माल जब्त किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तन नाका, उत्तन गांव में गुडलक होटल के सामने एक कमरे में मटका और जुआ चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर चिट्ठी के जरिए अलग-अलग नंबर लगाकर मटका खेल रहे 13 लोग मिले। उनके पास से ₹19,870 नकद और ₹1,79,000 कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए गए।

वहीं, कमरे की पहली मंजिल पर ताश के जरिए जुआ खेल रहे 10 लोग पुलिस के हाथ लगे। उनके पास से ₹22,860 नकद और ₹2,07,000 कीमत के मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस ने दोनों कार्रवाई में कुल ₹4,28,730 का मुद्देमाल बरामद किया है। इस मामले में उत्तन सागरी पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र जुआ अधिनियम की धारा 4(अ) और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच उत्तन सागरी पुलिस कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के मार्गदर्शन में खंडणी विरोधी पथक, गुन्हे शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक राहुल राख और उनकी टीम ने की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow