भाईंदर में अनधिकृत पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 143 वाहनों पर कार्रवाई

भाईंदर पश्चिम के मांडली तालाब से भाईंदर स्टेशन तक काशिमीरा यातायात पुलिस ने अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 143 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जबकि 3 चारपहिया और 35 दोपहिया वाहनों को टो कर गोडाउन में जमा कराया गया

Sep 9, 2026 - 21:38
 0  0
भाईंदर में अनधिकृत पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 143 वाहनों पर कार्रवाई

भाईंदर पश्चिम के मांडली तालाब से भाईंदर स्टेशन तक सड़क पर अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ काशिमीरा यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक की गई।

मांडली तालाब क्षेत्र में बड़ी संख्या में वाहनों के सड़क पर अनधिकृत रूप से खड़े किए जाने के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें काशिमीरा यातायात पुलिस को प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यातायात शाखा-1, काशिमीरा की टीम ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।

काशिमीरा यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक प्रफुल वाघ ने बताया कि यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले और अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

143 वाहनों पर कार्रवाई

विशेष अभियान के दौरान कुल 143 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन कानून के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 3 चारपहिया और 35 दोपहिया वाहनों को टो कर गोडाउन में जमा कराया गया।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन अनधिकृत स्थानों पर पार्क न करें। साथ ही ऐसी जगहों पर वाहन खड़ा करने से बचें, जहां पैदल यात्रियों या अन्य वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होती हो।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की परेशानी कम करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रह सकते हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow